नवागत बीएसए अनूप ने संभाला कार्यभार

शिक्षक संघ ने सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । मंगलवार को नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने कार्यभार संभाला। वे इसके पूर्व सीतापुर राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य थे। कार्यभार संभालने के दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, महामंत्री बालकृष्ण ओझा के साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुये परिषदीय विद्यालयों और शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।
प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने नवागत बीएसए को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जिसमें पदोन्नति सूची सही कर उसे निर्गत कराने, बंद एवं एकल विद्यालयों में अन्तर्जनपदीय शिक्षकों की तैनाती करने एवं गैर मान्यता विद्यालयों को बंद कराने की मांग शामिल है। अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने बताया कि बीएसए ने शिक्षकों एवं संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि प्राथमिकता के स्तर पर समस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा।
बीएसए का स्वागत और ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से संघ के जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, उमाकान्त शुक्ल, शिव प्रकाश सिंह के साथ ही सुरेश गौड़, सनद पटेल, हरिओम यादव, अखिलेश पाण्डेय, डा. प्रमोद सिंह, शिवशंकर यादव, अविनाश दूबे, सन्तोष मिश्र, रूकनुद्दीन, अमित शुक्ल, मनोज उपाध्याय, अमित सिंह, हृदय विकास पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, मो. असलम आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर