सपा महिला सभा  ने निकाला कैन्डिल मार्च, मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में नरसंहार, 140 से अधिक लोगोें की मौत और कांगपोकपी जिले में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला सभा का कैन्डिल मार्च तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा।  जिलाध्यक्ष गीता भारती ने  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर महिलाओं ने कैन्डिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मांग किया कि दोषियों पर कडी कार्रवाई कर मणिपुर सरकार को बर्खास्त किया जाय।  शास्त्री चौक से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा तक कैन्डिल मार्च लेकर निकली महिलायें सरकार विरोधी नारे लगाते हुये संत गाडगे प्रतिमा तक पहुंची।
सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता भारती ने कहा कि मणिपुर के सवाल को लेकर लगातार तीन दिनों से कैन्डिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन जारी है किन्तु जिम्मेदार आंख मूदे हुये हैं और मणिपुर शांत होने के नाम नहीं ले रहा है। यह सरकार पूरी तरह से विफल है। कहा कि मणिपुर बहू बेटियों की अस्मत सुरक्षित नहीं है किन्तु प्रधानमंत्री खामोश हैं। गीता भारती ने माग किया कि  मणिपुर को सुलगनेे से बचाया जाय? हिंसा पर विराम लगे और बहू बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ करने वालोें को कड़ा दण्ड मिले। कैन्डिल मार्च निकालने वाली महिलाओं में सपा नेत्री गीता भारती के साथ मुख्य रूप से इन्द्रावती शुक्ला, मिथलेश पाण्डेय,  शकुन्तला चौरसिया,  प्रर्मिला, बबिता, विन्दवासिनी, गुडिया देवी, सावित्री, विन्दा देवी, रेनू, प्रिया के साथ ही सपा महिला मोर्चा की अनेक सदस्य शामिल रहीं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर