Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने किया आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं विद्यालय परिसर में संचालित आगनबाड़ी केन्द्र समसपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होने कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालय का सौन्दर्यीकरण कराने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चे से किताब पढाया गया, जिस पर कुछ बच्चें संतोषजनक ढंग से  नही पढ पाये। इस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होने आगनबाड़ी केन्द्र में दो महिलाओं का गोदभराई तथा एक बच्चें का अन्नप्राशन किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिया। उन्होने खण्ड शिक्ष अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढाया जाय। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित बच्चों को चाकलेट, बिस्किट वितरित किया गया।
निरीक्षण के दौरान एक बालिका के पैर में घाव होने पर देखते ही जिलाधिकारी द्वारा तुरन्त आशा को बुलाया और कहा कि इसको सीएचसी पर जाकर आवश्यक उपचार कराया जाय तथा इसका विशेष ध्यान दिया जाय। निरीक्षण के दौरान डीपीओ सावित्री देवी, खण्ड शिक्षाधिकारी विनोद त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट क्वाडीनेटर सुनील कुमार, ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।