रोजगार कैंपस ड्राइव में 100 प्रतिभागियों मे से 27 का हुआ चयन

प्रद्युमन सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान प्रबन्धन ने दी प्रतिभागियों को बधाई

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। शुक्रवार को कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान समूह के परिसर में प्रद्युमन सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान आफ फार्मेसी कॉलेज के अंतर्गत दवा के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठित कंपनी zydus (Deticated to life ) द्वारा एक रोजगार कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया।   जिसमें कंपनी के एच.आर.अनुपमा प्रधान, महिपाल सिंह व सूरज कुमार द्वारा जिले के व जिले के आसपास के विभिन्न संस्था से आए हुए लगभग 100 प्रतिभागियों का विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम से दिशा ज्ञान तर्कशक्ति अंग्रेजी व व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया. साक्षात्कार मे 27 प्रतिभागी सफल घोषित किये गये। कम्पनी द्वारा सफल प्रतिभागियों का चयन किया गया। संस्थान द्वारा चयनित प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दिया गया। रोजगार कैंपस  ड्राइव का सफल नेतृत्व प्रबंधक ओम नारायण सिंह व सीईओ अंशु सिंह गौतम के मार्गदर्शन से प्राचार्य डॉ निलेश कुमार व अन्य अध्यापक गण आदि के द्वारा किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर