Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बीएसए ने किया अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का उद्घाटन

परिषदीय विद्यालयों का हर स्तर पर हो रहा कायाकल्पअनूप कुमार

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। हरैया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय चमरहिया में गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का उद्घाटन फीता काट कर किया। अतिरिक्त कक्षा-कक्ष उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्रधानाध्यापिका भारती शुक्ला और सहयोगी शिक्षकों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
बीएसए ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में हमारे विद्यालय भवन सबसे सुंदर और आकर्षक बनाने की संकल्पना है अवस्थापना सुविधाओं में निरंतर सुधार एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिणक सामग्री की उपलब्धता से विद्यालयों का  कायाकल्प किया जा रहा है। विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यहां का शैक्षिक वातावरण प्रशंसनीय है। कहा कि प्राथमिक विद्यालय चमरहिया में स्मार्ट क्लास, दिव्यांग शौचालय, डेस्क बेंच, पुस्तकालय आदि आवश्यक भौतिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी और पुराने भवन की मरम्मत भी कराई जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय चमरहिया निपुण लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है।  अतिथियों का स्वागत करते हुए भारती शुक्ला ने कहा कि छात्र छात्राओं को भारतीय खेल, संगीत, कला, संस्कृति, भाषा, स्वच्छता,  राष्ट्रभक्ति की शिक्षा देकर व्यक्तित्व निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर रवीश कुमार मिश्र, विनोद कुमार, सुरभि पटेल, विनय गुप्ता, कौशिल्या, उर्मिला, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अध्यापक उपस्थित रहे।