अवैध ढंग से निजी अस्पताल चलाने का आरोपः विश्व हिंदू महासंघ  ने सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज।
बस्ती । बुधवार को विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियोें, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि भानपुर तहसील में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निकट अवैधानिक रूप से चलाये जा रहे ‘पब्लिक हास्पिटल’ की सघन जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।
ज्ञापन में कहा गया है कि यह कि पब्लिक हास्पिटल में जो भी चिकित्सक तैनात है, उनके पास वैध डिग्री नही है और  अस्पताल पंजीकृत भी नही है, अस्पताल में शल्य चिकित्सक के रूप में तैनात राकेश यादव नामक व्यक्ति पूरे अस्पताल का संचालन करता है तथा मरीजो का आपरेशन भी करता है। जबकि उसके डिग्री की जांच करायी जाय,  अस्पताल में स्थित अल्ट्रासाउन्ड मशीन व पैथालोजी का भी संचालन होता है, परन्तु कोई प्रशिक्षित टेक्नीशियन नहीं है। इस अस्पताल में भ्रूण जांच, भू्रण हत्या तथा गर्भपात जैसा जघन्य व घिनौना कार्य भी किया जाता है, जो कि कानूनी तौर पर प्रतिबंधित है। यह अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगर पंचायत भानपुर से 50 मीटर के अन्दर ही स्थित है, जो कि नियमों के विपरीत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानपुर नगर पंचायत-भानपुर के आस-पास 50 मीटर की दूरी में कई पैथालोजी व एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे है, जो नियमों के विपरीत है।
विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मांग किया कि प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर  अस्पताल के संचालक राकेश कुमार यादव तथा इस प्रकरण में संलिप्त अन्य लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित कराया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में वालों में मुख्य रूप से विश्व हिंदू महासंघ के राकेश सिंह, रामनाथ चतुर्वेदी, शेर सिंह राणा, कुलदीप मिश्रा एडवोकेट, राजकुमार उर्फ मंटू चौधरी, चन्द्रेश पाठक, मारकण्डेये पाण्डेय, डॉ परशुराम साहनी, अजय मिश्रा, देवेन्द्र प्रताप सिंह बबलू, सचिन त्रिपाठी, अमरजीत सिंह, बाबा जयप्रकाश दास, भोलू सिंह, विजय कुमार यादव ,  विष्णु सिंह सतीश पांडे संदीप तिवारी आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर