Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नवागत डीएम अंद्रा वामसी ने जिले का कार्यभार किया ग्रहण

कबीर बस्ती न्यूज।
बस्ती: अंद्रा वामसी ने बस्ती में बुधवार अपरान्ह को जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। वे यहां आने से पूर्व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पद पर लखनऊ में कार्यरत थे। सर्किट हाउस पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों द्वारा जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।
उसके पश्चात उन्होंने कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने सभी प्रकार के रजिस्टर प्रस्तुत करते हुए आवश्यक जानकारी दिया। अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता पर लागू करना है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था एवं जन समस्याओं का निस्तारण पर जोर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बस्ती जनपद के पूर्व वे झांसी एवं कुशीनगर जिले के जिलाधिकारी रह चुके हैं।
इस अवसर पर सीडीओ, एडीएम, सीआरओ के साथ उप जिलाधिकारी विनोद पांडे, आशुतोष तिवारी, जीके झा, डिप्टी कलेक्टर मनोज प्रकाश, शत्रुघ्न पाठक, रमेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी मो. मुजतवा, ओएसडी बजरंगबली पांडे, सूर्यलाल, सहायक कोषाधिकारी सुभाष चन्द दुबे, गुलशन कुंवर, शशिकांत, अखिलेश पाठक, चीफ कैशियर अनिल पाल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ द्विवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अपने चेम्बर में अन्य अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।