अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभागार में शुक्रवार को पोस्टर निर्माण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले को सम्मानित करने के साथ ही सभी प्रतिभागियों को डायट प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक शशि दर्शन त्रिपाठी ने बताया कि डायट द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के सभी विकासखंडों के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का विषय सब पढ़े सब बढ़े, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आज पढ़ो कल बढ़ो और निबंध प्रतियोगिता का विषय मानव संसाधन विकास में साक्षरता का महत्व, अशिक्षा अभिशाप है कैसे, भारतीय भाषा कला एवं संस्कृति के संवर्धन में साक्षरता का महत्व था। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम में पोस्ट निर्माण प्रतियोगिता में साऊंघाट ब्लॉक की शिक्षिका नाजिया परवीन प्रथम, रुधौली ब्लाक के राजेश यादव द्वितीय तथा सल्टौआ ब्लॉक की अनुराधा चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में गौर ब्लाक के पंकज कुमार ने प्रथम, बहादुरपुर ब्लॉक के रामपाल वर्मा द्वितीय तथा कप्तानगंज ब्लाक के स्कन्द कुमार मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डॉ गोविंद प्रसाद, वर्षा पटेल और कल्याण पाण्डेय रहे जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डॉ रविनाथ, सरिता चौधरी और अजय प्रकाश मौर्य रहे। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र  दिया।
इस अवसर पर हरेकृष्ण उपाध्याय, राजपति, महेंद्र कुमार, प्रीति मिश्रा, अनुपम, दीपक, राजमणि यादव, सुषमा त्रिपाठी, गरिमा त्रिपाठी, सुनीता मिश्रा, ममता पाण्डेय, योगेश्वर प्रसाद शुक्ल, नीतीश उपाध्याय, दिव्या मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर