Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अपने कार्य एवं आचरण से जनपद की छवि बनाने में सहयोग करें: जिलाधिकारी

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती: गांधी जयन्ती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए जिलाधिकारी अंद्रे वामसी ने जनपदवासियों से अपील किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गांधी जयंती तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने कार्य एवं आचरण से जनपद की छवि बनाने में सहयोग करें तथा ऐसा कोई कार्य या आपत्तिजनक टिप्पणी न करें जो सोशल मीडिया में वायरल हो और जनपद की छवि को प्रभावित करे।
उन्होंने कहा कि गांधी जयन्ती के दिन जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उसमें पूर्ण सहभागिता करें, अपने परिसर को साफ-सुथरा रखें तथा गांधी जी के विचारों एवं सिद्धान्तों को पूरी सत्यनिष्ठा से अपनायें।
बैठक का संचालन करते हुए एडीएम कमलेश चन्द्र ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे से प्रभातफेरी, फिट इंडिया रन तथा 8 बजे सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा,  गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा तथा सत्यनिष्ठा का संकल्प लिया जायेगा। प्रातः 9 बजे से शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जायेगा। विभिन्न संस्थाओं में वृक्षारोपण किया जायेगा। प्रातः 9 बजे पैदल चाल का आयोजन, मलिन बस्तियों में सफाई कार्यक्रम, जिला कारागार में खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, 11 बजे टीबी अस्पताल में रोगियों में फल वितरण, अपरान्ह 1 बजे कुष्ठ आश्रम हथियागढ़ में फल वितरण तथा 4 बजे वृद्धाश्रम बनकटा में फल वितरण किया जायेगा।

बैठक में विधायक दूधराम, एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, सीएमओ डा0 आर0पी0 मिश्रा, डीडीओ निर्मल द्विवेदी, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।