टीएलएम, नवाचार महोत्सव में विमर्श, शिक्षकों ने लगाई प्रदर्शनी

शिक्षक बच्चों को टीएलएम की सहायता से पढ़ाएं – संजय शुक्ल

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में बुधवार को  टीएलएम एवं नवाचार महोत्सव का आयोजन डायट सभागार में किया गया। प्रतिभागियों द्वारा भाषा, गणित व विज्ञान विषय से संबंधित टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई गई।  प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरान्त प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले को पुरस्कृत करने के साथ ही सभी को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षक बच्चों को टीएलएम की सहायता से पढ़ाएं। इससे बच्चे आसानी से और जल्दी सीखते हैं साथ ही शिक्षण भी आनंददायी हो जाता है।  कहा कि कम खर्च या बिना खर्च किए भी वातावरण में उपलब्ध टीएलएम का उपयोग किया जा सकता है। शिक्षक अपनी जरूरत के अनुसार उसे ढूंढें और पढ़ाई के दौरान उसका उपयोग करें। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ विजय शुक्ल, डॉ धर्मेन्द्र सिंह, संतोष कुमार गोंड, डॉ गजेन्द्र, कृष्ण गोपाल वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में टीचिंग लर्निंग मटेरियल के माध्यम से शिक्षण कार्य बहुत ही प्रभावी है। शिक्षकों को कक्षा के अनुरूप टीएलएम का निर्माण करके उसका उपयोग अपने शिक्षण कार्य में करना चहिए। सामान्य शिक्षण की अपेक्षा टीएलएम के माध्यम से शिक्षण बच्चों को अधिक रुचिकर लगता है जिससे उनमें जल्दी सीखने की ललक पैदा होती है। कार्यक्रम के नोडल प्रवक्ता डॉ गोविन्द ने बताया कि जनपद के सभी विकासखण्डों के परिषदीय शिक्षकों के साथ ही माध्यमिक शिक्षकों व डायट के संकाय सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। भाषा, गणित व विज्ञान टीएलएम प्रर्दशनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले को और चार प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। डायट के सभी संकाय सदस्यों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान अलीउद्दीन, मो. इमरान खान, अजय प्रकाश मौर्य, शशि दर्शन त्रिपाठी, कल्याण पाण्डेय, अमन सेन, कुलदीप चौधरी, सरिता चौधरी, वर्षा पटेल, रमेश विश्वकर्मा, राहुल उपाध्याय, भास्कर दूबे, प्रवेश कुमार, महेन्द्र, भागीरथी, सुरभि ओझा, नाजिया परवीन सहित बडी संख्या में शिक्षक व कला अनुदेशक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर