Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक के निलम्बन के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

बदायूं की बीएएसए के विरूद्ध कार्रवाई, संघ अध्यक्ष के बहाली की मांग

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर   बुधवार को संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियोें, शिक्षकों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के   माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि बदायूं में शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा  को द्वेषपूर्ण भावना से निलम्बित करने वाली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने के साथ ही उन्हें बहाल किया जाय।
ज्ञापन देने के बाद संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि बदायूँ की  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री स्वाति भारती तानाशाही एवं अनियमितताएं करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सुश्री स्वाति भारती की अनियमितताओं एवं तानाशाही का संगठन द्वारा विरोध किया जा रहा है जिससे खिन्न होकर वे संगठन के पदाधिकारियों को अपमानित कर रही हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ द्वारा  बदायूं के  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष  जो कम्पोजिट विद्यालय आरिफपुर नवादा विकास क्षेत्र जगत में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, को शिक्षक दिवस के दिन झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाकर निलम्बित किया गया है। सुश्री स्वाति भारती जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूँ को शासनादेश एवं नियमों का ज्ञान नहीं है, एवं सुश्री स्वाति भारती जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद का संचालन नियमों के अन्तर्गत न करके मनमाने ढंग से कर रही है। संघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। मांग किया कि प्रकरण में बीएसए के विरूद्ध कार्रवाई के साथ ही शिक्षक को बहाल किया जाय।
इसी क्रम में संघ द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षको के पदोन्नति प्रक्रिया में 68500 बैच में नियुक्त शिक्षको व अन्य अध्यापक जो अंतर्जनपदीय से आये उनके 5 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर उन शिक्षको को भी पदोन्नति सूची में शामिल करने की मांग किया गया। कप्तानगंज विकास क्षेत्र के संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष हरेन्द्र यादव ने कहा कि मांगे न मानी गई तो संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर संघर्ष को बाध्य होगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, उमाकान्त शुक्ल, प्रवीन, शिव प्रकाश, कुंवर राकेश सिंह,  के साथ ही राजेश गिरी, सनद पटेल, अखिलेश पाण्डेय, सुरेश गौड़, मुरलीधर, राम पियारे, रामभवन, सन्तोष मिश्र, रजनीश यादव, गिरजेश चौधरी, सुशील गहलोत, विवेक प्रताप सिंह, विजय कुमार भारती, नितिन कुमार, प्रसून श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, गुरूचरन, राजेन्द्र प्रसाद, माखन लाल, अनिल पाठक, अविनाश दूबे, अशोक यादव के साथ ही अनेक शिक्षक, संघ पदाधिकारी शामिल रहे।