आन्दोलित अधिवक्ताओं को मिला कांग्रेस का समर्थन

अधिव्कताओं ने कहा स्वाभिमान वापस मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष
कलेक्ट्रेट पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, हापुड़ मामले में कार्यवाही की मांग

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। हापुड़ मामले को लेकर आन्दोलित अधिवक्ताओं को जिला कांग्रेस कमेटी ने अपना समर्थन दिया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू के साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना समर्थन देते हुये अधिवक्ताओं को न्याय मिलने तक साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा दो सप्ताह से ज्यादा हो गया प्रदेश भर के अधिवक्ता आन्दोलित हैं।
न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और फरियादी खाली हाथ कचहरी से वापस लौट जा रहे हैं। ऐसे में गूंगी बहरी सरकार को नींद से जगाना जरूरी है। कांग्रेस कमेटी बस्ती ने अधिवक्ताओं को इस आशय से अपना समर्थन दिया है कि अधिवक्ताओं का स्वाभिमान वापस लौटना चाहिये। प्रदेशव्यापी हड़ताल से लाखों फरियादियों का हित प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ताओं को समर्थन देने वालों में प्रमुख रूप से एडवोकेट जितेन्द्र चौधरी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, शीतला शुक्ला, कल्लू, शौकत अली नन्हू, मुन्ना शुक्ला, अलीम अख्तर सहित तमाम कांग्रेसजन शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर