भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

शातिर किस्म का नटवरलाल राजेश कुमार बना स्वास्थ्य माफिया, जिला प्रशासन के आखों मे झोक रहा है धूल

आपराधिक गतिविधियों के चलते राजेश कुमार पर दर्ज हो चुका है दो मुकदमें

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी राम नगर के मण्डल अध्यक्ष बलराम सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर  भानपुर के सघन जांच कराने की मांग किया है। कहा कि पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर का संचालक राजेश कुमार शातिर किस्म का नटवरलाल टाईप का व्यक्ति है जो फर्जी डाक्टरों की डिग्री लगाकर जिला प्रशासन को गुमराह करते हुए गलत तरीके से पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के नाम से कई स्थानों से पीएनडीटी का लाइसेन्स प्राप्त करने मे सफल रहा है। इन सेन्टरों मे किसी डाक्टर का दूर दूर तक कोई नाता नही है। जिसका खामियाजा भोली भाली आम जनता को भुगतना पड रहा है।  ऐसे सेन्टरों पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों का खुला संरक्षण प्राप्त है।

भेजे पत्र में बलराम सिंह ने कहा है कि पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर  भानपुर में अप्रशिक्षित लोगों से अल्ट्रासाउण्ड कराने के साथ ही भ्रूण लिंग की जांच की जा रही है। यहां स्वास्थ्य विभाग के मानकों की  खुली मनमानी हो रही है और डाक्टरों की डिग्री पर भी संदेह है। बेसमेन्ट में पैथालोजी और अल्ट्रा साउण्डए मेडिकल स्टोर चलाया जा रहा है। अभी हाल ही में पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के नाम पर चल रहे कई सेन्टरों की जांच की गई तो वे  अवैध पाये गये और प्रशासन द्वारा उन्हें सील भी किया गया है। भाजपा नेता बलराम सिंह ने मांग किया है कि पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर  भानपुर की सघन जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाय जिससे मरीज ठगी से बच सके।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर