सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण

मामलो में लापरवाही बरतने पर लेखपाल मयंक, धर्मराज को बर्खास्त करने का निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील भानपुर में  जिलाधिकारी अंद्रा वामसी तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा समय से निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 98 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 37, पुलिस 07, विकास 12, समाज कल्याण 08, शिक्षा 02, पूर्ति 12, स्वास्थ्य 02 तथा अन्य विभागों के 18 मामलें आये।
जिलाधिकारी ने ग्रामसभा पैमाइश, धारा 67 के मामलो में लापरवाही बरतने पर लेखपाल मयंक, धर्मराज को बर्खास्त करने का निर्देश उप जिलाधिकारी को दिया है। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय तथा सुनिश्चित करे कि फरियादी निस्तारण आख्या से संतुष्ट हो। उन्होने कहा कि भूमि से संबंधित शिकायत आने पर शिकायतकर्ता को गम्भीरतापूर्वक सुने और निस्तारण की कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेंगी।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा है कि फरियादियों की समस्याओ का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करे और उनकी समस्याओं को पूरी जिम्मेदारी एवं सरलता से सुने। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. रमा शंकर दुबे, उप जिलाधिकारी शत्रुहन पाठक, डीडीओ संजय शर्मा, पीडी राजेश झा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. अमर सिंह, डीपीआरओ रतन कुमार, बीएसए अनूप तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, तहसीलदार तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर