योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस

पूरे कुएं मे भांग आला पुलिस अधिकारी से लेकर कोतवाल तक सभी मस्त

रात्रि गश्त व्यवस्था पूर्ण रूप से फेल, घटना की सूचना मिलने के एक घण्टे बाद मौके पर पहुचती है कोतवाली पुलिस

घटना के तीन दिन बाद भी नही दर्ज हुआ लूटपाट तोडफोड का मुकदमा

अपराधियों पर कोतवाली पुलिस हुई मेहरबान, अपराधी ताबडतोड घटनाओं को दे रहे हैं अन्जाम

लूटपाट तोडफोड कोई अपराध नहीः चन्दन कुमार

घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल अधिकारी बने अन्जान

पुलिस चौकी मडवानगर के 100 मीटर की दूरी पर हुई घटना, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। योगी सरकार की जीरो टेलरेंश नीति पर बस्ती पुलिस खौलता हुआ पानी डाल रही है। जिसका परिणाम यह है पुलिस अधिकारियों के करतूतों के कारण योगी सरकार की छबि लगातार धूमिल हो रही है। बात जहां कानून व्यवस्था की हो वहां बस्ती रेंज से लेकर कोतवाली थाने तक नियम कानून की धज्जियां उडाते हुए अपराध को बढावा तथा अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही है। यही कारण है बस्ती जिले मे अपराध दिन दूना रात चौगुना तरक्की कर रहा है। रात्रि की पुलिसिंग व्यवस्था पर बुरी तरह बडे अधिकारियों के मेहरबानी से जेंग लग चुका है। इन बेपरवाह पुलिस अधिकारियों पर शायद सरकार की नजर नही पहुंच रही है। विभिन्न गंभीर धटनाओं से पीडित लोगों के प्राथमिकी दर्ज नही हो रहे हैं। पुलिस अधिकारी अपराधियां पर शिकंजा कसने के बजाय पीडितों को ही त्रस्त कर रहे है। जिला व रेंज मे ऐसी गंभीर घटनाएं आम हो चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों व अपराधियों मे मेल मिलाप लगातार अपराध को बढावा दे रहा है। ऐसे तमाम मामलों को देखने से ऐसा लगता है कि आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर उदासीन है। रात्रि गश्त अगर देखा जाय तो वह पूरी तरह फेल है। जिम्मेदार अधिकारी ठंडक के मौसम मे रजाई मे घुस कर गहरी नींद ले रहे हैं और अपराधी लगातार धटनाओं को अंजाम दे रहे है।

ऐसा ही एक मामला बस्ती कोतवाली क्षेत्र के भटोलवा खीरीघाट का है जहां पत्रकार दिनेश मिश्र के घर पर 13 दिसम्बर को रात्रि करीब 10ः30 बजे हांकी और असलहे से लैस चार अपराधियों ने गेट तोडकर एक घण्टे के भीतर दो बार लूटपाट के घटनाओं को अंजाम दिया। पीडित परिवार ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को फोन पर घटना का सूचना दिया। जिस पर एक घण्टे बाद चीता पुलिस के दो सिपाही प्रकट हुए। फिर भी घटना के दो दिन बाद भी न तो मामले मे मुकदमा दर्ज किया गया और न ही अपराधियों के विरूद्व कोई कार्यवाही किया गया। जिसके कारण अपराधियों का मनोबल आसमान छू रहा है और पुलिस तमाशा देख रही है। जबकि पूरे घटनाक्रम का वीडियों सोशल मीडिया  पर वायरल हो रहा है। इस प्रकरण मे शहर कोतवाल चन्दन कुमार का कहना है ताडफोड और लूटपाट कोई अपराध नही है। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण मे कोई अभियोग पंजीकृत नही किया गया और न कोई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचा। रात्रि गश्त और पुलिसिंग ग्रामीण क्षेत्र की बात छोड दीजिए शहरी क्षेत्र मे पूर्ण रूप से ध्वस्त है।

पत्रकार दिनेश मिश्र ने प्रकरण को लेकर तथा कोतवाल चन्दन कुमार की लापरवाही को लेकर आइजी रेंज बस्ती आरके भरद्वाज से मिलकर सम्पूर्ण घटना को अवगत कराया लेकिन यहां भी अंधेर नगरी चौपट राजा का कहावत चरितार्थ हुआ। आइजी ने मामले की जांच आरोपी शहर कोतवाल को ही सौंप दिया। अब आप समझ सकते हैं कि अपने पर लगे आरोपों की जांच कोतवाल साहब कितने पारदर्शिता के साथ करेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर