योजनाओं एवं चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में गुणात्मक सुधार लायें  अधिकारी- मण्डलायुक्त

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती | मण्डल में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा के संबंध में आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन स्तर पर संचालित योजनाओं एवं चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में गुणात्मक सुधार लायें। व्यवस्था को पारदर्शी और बेहतरीन बनायें, जिससे आम जनमानस का विश्वास चिकित्सीय सेवाओं के प्रति बढें। उन्होने कहा कि कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया, प्रेस ब्रीफिंग तथा अन्य माध्यमों से भी किया जाय।
समीक्षा में उन्होने पाया कि मण्डल में अब 84 प्रकार की दवाए सभी सीएचसी/पीएचसी पर उपलब्ध करायी गयी है। ई-संजीवनी कार्यक्रम संचालित है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर की क्रियाशीलता एवं संबंधित गतिविधिया संचालित करायी गयी है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष से ऊपर के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रगति धीमी है, जबकि ई-कवच के माध्यम से बीएचएनएसडी दिनों का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है।
समीक्षा में उन्होने संस्थागत प्रसव को लेकर काफी असंतोष व्यक्त किया और कहा कि इस स्थिति में सभी चिकित्साधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सुधार लाना सुनिश्चित करें तथा जीओ टैगिंग के कार्य को तत्परता से करायें। उन्होने पाया कि मण्डल में निक्षय मित्रों की संख्या ज्यादा है, जबकि पोटली वितरण कम है। उन्होने विद्युत सुरक्षा, निर्माण कार्यो की भौतिक सत्यता, एंबुलेन्स सेवा सहित सभी बिन्दुओं पर गहनतापूर्वक समीक्षा किया। बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. रामानन्द, जेडी एन.के. पाण्डेय, सीएमओ डा. राजीव निगम, संतकबीर नगर के डा. रामानुज कन्नौजिया, एसीएमओ सिद्धार्थनगर डा. प्रमोद कुमार सहित मण्डल स्तरीय अधिकारी, चिकित्साधिकारी व चिकित्सा सेवाओं से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक का संचालन कार्यक्रम प्रबंधक अरविन्द कुमार पाण्डेय ने किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर