मार्डन अल्ट्रासाउंड संचालक ने पीसी पीएनडीटी प्राविधानों का बनाया खुला मजाक
संचालक विभागीय अधिकारियों को करता है गुमराह, जमाता है बडे रसूख का धौंस
सेन्टर से पंजीकृत चिकित्सक गायब कोई अन्य व्यक्ति करता है अल्ट्रासाउंड
मार्डन अल्ट्रासाउंड सेन्टर की गंभीर शिकायत प्राप्त हो रही है शीघ्र होगी कार्यवाही- डा. ए.के. चौधरी
रिर्पोट- रणजीत उपाध्याय
कबीर बस्ती न्यूज
बस्ती। जिले के कुछ स्वास्थ्य माफिया पीसी पीएनडीटी मे दिए गये प्राविधानों का खुला मजाक बना रखा है। ऐसे माफिया स्वास्थ्य विभाग को जूते के नोंक पर रखा है और मनमानी पर उतारू हैं। जब भी विभाग ऐसे माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू करता है तो कोई न कोई सफेदपोश कथित नेता विभागीय कार्यवाही पर पानी डाल देता है। फिर स्थिति जस के तस। विभाग और स्वास्थ्य माफिया के खेल मे कोई और नही बल्कि निरीह मरीज ही मारा जाता है। खिलवाड मरीज के जीवन के साथ होता है। हम बात कर रहे हैं जिला अस्पताल गेट नम्बर दो पर संचालित मार्डन अल्ट्रासाउंड सेन्टर का जो पीसी पीएनडीटी प्राविधान का खुला मजाक बना दिया है। यहां पंजीकृत चिकित्सक डा. बलबिन्दर सिंह गधे के सींग के तरह गायब हैं संचालक शिवम चौधरी को भी उनके बारे मे नही मालूम। वर्तमान मे कोई नितेश वर्मा नामक व्यक्ति अल्ट्रासाउंड कर रहा है जिसकी सूचना विभाग को भी नही है।
शुक्रवार को प्रेस की टीम ने मिल रही शिकायत का हकीकत जानने मार्डन अल्ट्रासाउंड सेन्टर पहुंची। जहां 800 रूपये भुगतान कर सहयोगी रिर्पोटर का अल्ट्रासाउंड कराया। शिकायत सौ प्रतिशत सही मिला। पूरा घटनाक्रम कैमरे मे कैद हो गया। वैसे तो मार्डन अल्ट्रासाउंड सेन्टर का पीसी पीएनडीटी की वैधता 7 नवम्बर 2026 तक है लेकिन पीसी पीएनडीटी मे दिए गये प्राविधानों से कोसो दूर है। यहां पंजीकृत चिकित्सक डा. बलबिन्दर सिंह का कहीं अता पता नही है। रिर्पोटिंग मे पता चला कोई अन्य व्यक्ति यहां अल्ट्रासाउंड करता है। जिसका कोई विवरण विभाग के पास उपलब्ध नही है। बताया तो यहां तक जाता है कि मार्डन अल्ट्रासाउंड सेन्टर के प्रबन्धक द्वारा विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर धौंस दिखाया जाता है। अपने बउे रसूख का पाठ अधिकारियों को पढाया जाता है जिससे विभागीय अधिकारी भी किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचते नजर आते हैं। अल्ट्रासाउंड सेन्टर के प्रबन्धन और विभागीय जुगलबन्दी नेमरीजों का जीवन संकट मे डाल रखा है। मरीजों की धनहानि तो हो ही रही है साथ ही उनके जीवन के साथ खुलेआम खिलवाड हो रहा है। जिसका कोई पुरसाहाल नही है। पूरे जिले मे यह एक प्रकार से अल्ट्रासाउंड सेन्टर के नाम पर बडा स्कैम चल रहा है। इस समचे स्कैम को लेकर जिला प्रशासन भी गंभीर नही है जबकि आये दिन गलत अल्ट्रासाउंड को लेकर अनेकों मामले प्रकाश मे आते रहते हैं।
इस सम्बन्ध मे पीसी पीएनडीटीे के नोडल अधिकारी डा. अशोक कुमार चौधरी से बात किया गया तो उन्होने कहा कि मार्डन अल्ट्रासाउंड सेन्टर की गंभीर शिकायत प्राप्त हो रही है अभी वे अवकाश पर हैं। डियूटी पर लौटते ही जांच कराकर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी।
