Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अवैध वसूली की खबर प्रकाशित होते ही तथाकथित पत्रकार का मानसिक संतुलन बिगडा अब फोन पर दे रहा है तरह तरह की धमकी

मेरे इशारे पर जिला प्रशासन करता है काम जिसको चाहूं उजाड दूं- कथित पत्रकार

रिर्पोट- रणजीत उपाध्याय

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। जिले के एक तथाकथित पत्रकार अवैध वसूली के चक्कर मे खबर क्या प्रकाशित हो गयी कि उसका मानसिक संतुलन ही बिगड गया है। जिसका परिणाम यह हुआ कि वह तथाकथित पत्रकार अब खबर लेखक को ही फोन पर देख लेने, जान से मार देने, बुलडोजर चलवा कर घर गिरवा देने तथा तरह तरह की धमकी देने से बाज नही आ रहा है। तथाकथित पत्रकार का कहना है कि जिले व मण्डल स्तर के अधिकारी उसके प्रभाव के आगे नतमस्तक हैं और कहता है कि अवैध वसूली उसका संवैधानिक अधिकार है। जिसको वह चाहेगा उसे रहने देगा अन्यथा उसे उजाड देगा। अब आप लोग समझ गये होंगे कि यह कितना धाकड टाइप खजूर खाने वाला कितना कडक कथित पत्रकार है। इतना ही नही वह दावा करता है कि जिला प्रशासन उसके इशारे पर चलता है।
बताते चलें कि जिले के रूधौली मे जे.पी. अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित है जो कि पीसीपीएनडीटी से अच्छादित है और वह उस सेन्टर का स्वामी जे.पी. चौधरी है। अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालक के अनुसार अवैध वसूली की नीयत से आपराधिक षडयंत्र करते हुए नाजायज दबाव बनाने के उद्वदेश्य से दर्जनों बार आइजीआरएस पर झूठे नाम पते पर शिकायत कर दबाव उपराक्त कथित पत्रकार अनुज प्रताप सिंह द्वारा बनाया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध मे मंगलवार को प्रमुखता से खबरें प्रकाशित हुईं। जिसको लेकर कथित पत्रकार ने अपना आपा खोते हुए फोन पर जान से मारने तथा तरह तरह का धमकी देने लगा।
बताया जाता है कि कथित पत्रकार अनुज प्रताप सिंह प्रतिष्ठित अल्ट्रासाउंड सेन्टर के संचालक का जीना हराम कर रखा है। पत्रकार के उत्पीडन से त्रस्त आकर अल्ट्रासाउंड संचालक जे.पी. चौधरी ने कहा कि अब मेरे पास आत्महत्या करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नही है। उन्होने कहा है कि यदि भविष्य मे मेरे जीवन के साथ ऐसी कोई घटना घटित होती है तो शिकायतकर्ता व कथित पत्रकार अनुज प्रताप सिंह जिम्मेदार होंगे।
श्री चौधरी ने प्रेस को बताया कि वह रूधौली मे जे.पी. अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित है जो कि पीसीपीएनडीटी से अच्छादित है और वह उस सेन्टर का स्वामी है। उन्होेने बताया कि अल्ट्रासाउंड भी पंजीकुत चिकित्सक करते हैं। फिर भी अनुज प्रताप सिंह नाम के एक न्यूज चौनल के कथित पत्रकार ने उनका जीना हराम कर रखा है। उन्होेने बताया कि अनुज प्रताप सिंह आइजीआरएस र्पाेटल पर मेरे अल्ट्रासाउंड सेन्टर की नाजायज शिकायत केवल अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने के उद्वदेश्य से फर्जी नाम से और फर्जी पते पर दर्जनों बार किया गया है और यह हरकत आज भी जारी है। उन्होने बताया कि कथित पत्रकार अनुज प्रताप सिंह मेरे व्हाटसेप नम्बर पर क्यूआर कोड भेजकर भारी भरकम रकम की डिमांड करते हैं जिसे मै पूरा करने मे अक्षम हूं और डिमांड पूरी न होने पर देख लेने की धमकी देते हैं।  श्री चौधरी ने कहा कि मै और मेरा सेन्टर कितना गलत है विभागीय उच्चाधिकारी सब जानते है।
उन्होने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जे.पी. अल्ट्रासाउंड सेन्टर रूधौली मे किया लगातार किया जाता है।