बिना पंजीकरण बिना पीसीपीएनडीटी के संचालित हो रहे अयांश हास्पिटल अल्ट्रासाउंड सेन्टर हुआ सील
कई वर्षों से नाजायज तरीके से संचालित हो रहे हास्पिटल पर स्वाथ्स्य विभाग के अधिकारियों ने मारा छापा
अस्पताल संचालक का हैरतअंगेज कारनामा देख अधिकारी रह गये हैरान
मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड कत्तई बर्दाश्त नही ऐसे माफिया जायेगे जेल- डा0 ए.के. चौधरी
रिर्पोट- रणजीत उपाध्याय
कबीर बस्ती न्यूज
बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही मे कई सालों से नाजायज तरीके से संचालित हो रहे अयांश हास्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेन्टर को पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा0 ए.के. चौधरी एवं नायब तहसीलदार रूधौली नीरज कुमार सिंह, डा0 ए.के. कुशवाहा ने औचक छापा मारकर हास्पिटल को सील कर दिया। नोडल अधिकारी ने नाजायज तरीके से बिना रजिस्ट्रेशन बिना पीसीपीएनडीटी के अयांश हास्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित किये जाने को लेकर संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है।
नोडल अधिकारी डा0 ए.के. चौधरी ने बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही मे संचालित हो रहे अयांश हास्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित किये जाने की सूूचना प्राप्त हुई थी। जिसके क्रम मे बृहस्पतिवार को करीब 3 बजे अयांश हास्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेन्टर पर छापा मारा गया। जहां मरीजों का अल्ट्रासाउंड भी किया जा रहा था। अस्पताल मे कोई प्रशिक्षित चिकित्सक व अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद नही पाया गया। जांच मे यह भी प्रकाश मे आया कि अयांश हास्पिटल जमदाशाही का पंजीकरण भी नही था और बिना पीसीपीएनडीटी के मरीजों का अल्ट्रासाउंड भी किया जा रहा था। डा0 चौधरी ने बताया कि अस्पताल संचालक का अपराध संज्ञेय और शासनादेश के विरूद्व है जिसे देखते हुए हास्पिटल को तत्काल सील अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है। उन्होेने बताया कि संचालक से जबाब मांगा गया है संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सम्बन्धित थाने मे संचालक के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। डा0 चौधरी ने बताया कि नाजायज अस्पतालों के विरूद्व लगातार छापेमारी अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान मे जो भी दोषी पाया जायेगा उसके विरूद्व विधिसम्मत कार्यवाही की जायेगी।
