Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

दो दिवसीय स्क्रीनिंग जागरूकता कार्यक्रम का उद्वघाटन

कटे होंठ व तालू से सम्बन्धित मरीजों का सुगमता से हो सकेगा इलाज- डा0 ऐ.के.चौधरी

निःशुल्क होंगे आपरेश दवा का भी नही लगेगा पैसा

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के कटे होंठ व तालू से सम्बन्धित मरीजों सुगमता से इलाज के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल मे दो दिवसीय स्क्रीनिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्वघाटन डिप्टी सीएमओ एवं आर.बी.एस.के. के नोडल अधिकारी डा0 अशोक कुमार चौधरी ने फीता काट कर किया। डा0 चौधरी ने कहा कि बच्चों मे कटे होंठ व तालू से सम्बन्धित अक्सर ऐसी समस्याऐं आ जाती हैं जिसका सुगमता पूर्वक इलाज आर.बी.एस.के. कार्यक्रम के तहत निःशुल्क किये जाने की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है। इसमें आपरेशन से लेकर दवाऐं भी मरीजों को निःशुल्क प्रदान किया जाता है। उन्होेंने आर.बी.एस.के के टीम को निर्देश दिया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों मे जागरूकता कार्यक्रम को संचालित कर ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनका इलाज कराने मे पूरा सहयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान डा0 ए.के. कुशवाहा, डा0 अजय कुमार ने करीब आधा दर्जन बच्चों का परीक्षण किया। इस दौरान डा0 हस्सान फरीद,फहद अमीन,सुनील कुमार, फिरोज अहमद, विनय कुमार सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।