समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर

सपा कार्यालय पर उमड़े लोग, किया नमन्

बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लगभग 68 वर्षीय  चन्द्रभूषण मिश्र का 21 नवम्बर शुक्रवार की भोर में निधन हो गया। समाजवादी पार्टी बस्ती के कार्यालय परिसर में उन्हें पार्टी विधायकों, नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूरित श्रद्धाजलि अर्पित किया। बस्ती मण्डल ने समाजवादी आन्दोलन के पुरोधा और अध्येता को खो दिया।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक समाजवादी पार्टी अध्यक्ष  महेन्द्रनाथ यादव, विधायक  राजेन्द्र चौधरी, कवीन्द्र चौधरी, दया शंकर मिश्र, रवीन्द्र यादव, राजाराम यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कहा कि चन्द्रभूषण मिश्र आजीवन समाजवादी रहे और पार्टी को निरन्तर गति दिया। उन्हें समाजवादी पुस्तकों के अध्ययन की विशेष रूचि थी। उनका निधन पार्टी और समाज के लिये अपूर्णनीय क्षति है।
संतकबीर नगर जनपद के मेहदावल तहसील के मिश्रौलिया स्थित उनके मूल गांव से परिजन शव लेकर समाजवादी पार्टी  कार्यालय पहुंचे तो दलीय प्रतिबद्धताओं को तोड़ बड़ी संख्या में लोगों ने चन्द्रभूषण मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनका अंतिम संस्कार  अयोध्या के सरयू तट पर किया गया।

चन्द्रभूषण मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों मंें  मो स्वाले, जावेद पिडारी, गीता भारती,अरविंद सोनकर, प्रशान्त यादव, बृजेश मिश्र,दिनेश तिवारी, युनुस आलम, विजय विक्रम, राघवेन्द्र सिंह, छोटे सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, प्रमोद यादव, मो सलीम, गुलाब सोनकर, रन बहादुर यादव, समीर चौधरी, शैलेन्द्र दूबे, श्याम यादव, जमील, मो0 सलीम, आर डी गोस्वामी, जितेन्द्र यादव, हरिओम श्रीवास्तव, अरविन्द पाल, सत्येन्द्र सिंह भोलू, रालोद के  अरूणेन्द्र पटेल, दीनदयाल तिवारी, गौरीशंकर, के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। अयोध्या में सरयू तट पर अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी।
ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर