Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित हास्पिटल मे बीएएमएस डिग्री धारक करता है महिला रोगों तथा अन्य गंभीर रोगों का इलाज न डिग्री न रजिस्ट्रेशन फिर भी कथित वैध आर0 डी0 चौधरी करता है नाक कान गला रोग का इलाज जिले मे नाजायज अल्ट्रासाउंड सेन्टरों का भरमार यहां यमराज करते हैं मरीजों का अल्ट्रासाउंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पदाधिकारियों को दिलाया शपथ, दायित्वों पर खरा उतरें पत्रकार-डा. वी.के. वर्मा निजी डायग्नोस्टिक सेन्टरों पर रजि0 चिकित्सकों के स्थान पर मुन्ना भाई करते हैं अल्ट्रासाउंड भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट

पालिका कर्मचारी ने नगरपालिका की छत पर लगाई खुद को फांसी, विवादों के घेरे में पालिका

भाटापारा। नगर पालिका मैं आज सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब दोपहर 1बजे के करीब पालिका कर्मचारी जो स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर के रूप में कार्यरत था उसने नगरपालिका की छत पर लगी छड़ पर रस्सी बांधकर खुद को फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कर्मचारी काफी समय से परेशान चल रहे है, मौके पर मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि कुछ समय से हमें वेतन नहीं मिल पा रहा और हमारे कुछ साथियों को भी पालिका से निकाल दिया गया है।
इस विषय पर भाटापारा नगर पालिका सीएमओ का कहना है कि पालिका में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को समय पर तनखा दी जाती है, कभी-कभी कुछ समय के लिए विलंब जरूर होता है ,पर वर्तमान में कोई ऐसी स्थिति नहीं है और जिन कर्मचारियों को निकाला गया है, वे शासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही कार्य किया गया है। सुसाइड करने वाले कर्मचारी का व्यक्तिगत मामला हो सकता है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का कहना है कि हम कर्मचारी की आत्महत्या के बारे में कुछ नहीं कह सकते।

सवाल उठता है कि प्रदेश की बड़ी नगर पालिकाओं में से भाटापारा नगर पालिका कुछ समय से विवादों के घेरे में चल रही है। अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी, जनप्रतिनिधियों का कर्मचारियों पर दबाव ना होना, निरंतर प्रगति से कार्य ना होना, अतिक्रमण, निर्माण कार्यों में देरी तथा फाइलों का गुम होना,जैसे अनेक मुद्दे विगत वर्षों से पालिका की छवि को खराब कर रहे हैं। अब कर्मचारी के द्वारा आत्महत्या के बाद पालिका की कार्य प्रणाली पर और भी प्रश्न खड़े हो रहे है। कर्मचारी की आत्महत्या से समझा जा सकता है कि पालिका किस हाल में चल रही है।