Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उद्यान मंत्री ने किया कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती का भ्रमण

बस्ती – दिनांक 16 मार्च 2021 को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बन्जरिया, बस्ती पर उद्यान मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मा. श्रीराम चौहान ने केंद्र के कार्यों का अवलोकन किया। बस्ती जनपद में चल रहे मशरुम कार्यक्रम पर जानकारी प्राप्त की तथा केंद्र पर स्थापित पोली हाउस में शिमला मिर्च, छप्पन कद्दू, टमाटर तथा सब्जियों के नर्सरी का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की । उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सब्जी एवं फल की नर्सरी तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराएं साथ ही साथ पॉलीहाउस एवं नेट हाउस लगवाने हेतु प्रगतिशील किसानों को प्रेरित करें। केंद्र पर उत्पादित गुड प्रसंस्करण इकाई के विभिन्न उत्पाद गुड अजवायन, गुड कालीमिर्च पीपर, गुड सोंठ, गुड हल्दी, गुड मेवा, गुड देशी घी काली मिर्च आदि का टेस्ट कर इस इकाई को बस्ती मंडल मे लगवाने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित किया जाए। संत कबीर नगर के प्रगतिशील कृषक तारा सिंह, सुरेंद्र राय आदि मौजूद थे। केंद्र के अध्यक्ष डा एस एन सिंह एवं वैज्ञानिक ड़ॉ वीना सचान, डॉ डी के श्रीवास्तव, ड़ॉ आर वी सिंह, ड़ॉ प्रेम शंकर ने मा. उद्यान मंत्री जी को केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया तथा आगामी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।