शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष बने वीरेन्द्र कुमार

बस्ती । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल ने वीरेन्द्र कुमार शुक्ल को बस्ती जनपद का संघ अध्यक्ष नामित किया है। बुधवार को अनेक शिक्षा मित्रों, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियांे ने लोहिया मार्केट स्थित संघ के शिविर कार्यालय पर मनोनीत अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार श्रीवास्तव एवं मुक्तेश्वर यादव ने कहा कि वीरेन्द्र कुमार शुक्ल को कठिन समय में बड़ा दायित्व मिला है। शिक्षा मित्रांें को समय से मानदेय, उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण, उन्हें शिक्षक बनाये जाने की प्रक्रिया में संघर्ष सहित अनेक मोर्चो पर दक्षता प्रदर्शित करनी है। संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि शिक्षा मित्रों के हितों के लिये संघर्ष की धार तेज हो और उन्हें अपना खोया अधिकार मिले।
वीरेन्द्र कुमार शुक्ल को संघ का अध्यक्ष बनाये जाने पर मुख्य रूप से जिला संरक्षक संजय यादव, अशद जमाल, दिनेश उपाध्याय, राघवेन्द्र सिंह, वृजेन्द्र यादव, इन्द्रजीत यादव, अनन्त पाण्डेय, शेर बहादुर सिंह, धनंजय सिंह, सिराज अहमद, भगौती भारती, शिवकुमार चौधरी, रत्नेश चौधरी, पवन शुक्ल, ऋषिकान्त तिवारी, श्रवण यादव, सुरेन्द्र उपाध्याय, रमेन्द्र श्रीवास्तव, वसीउल्ला, राम प्रकाश वर्मा, तीर्थराज यादव, राकेश उपाध्याय, रामसूरत चौधरी, अनामिका चौधरी, संदीपा श्रीवास्तव, गायत्री, प्रीती सिंह के साथ ही अनेक शिक्षा मित्रों एवं अनेक शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर