आशीष श्रीवास्तव बने बस्ती के नए पुलिस अधीक्षक

बस्ती – तबादलो के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इस बार आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के क्रम में आशीष श्रीवास्तव आईपीएस को बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है जो इसके पूर्व पुलिस मुख्यालय लखनऊ में एसपी अभिसूचना के पद पर थे, उनके स्थान पर बस्ती के एसपी हेमराज मीणा का ट्रांसफर किया गया है |
लखनऊ के मूल निवासी ओम कुमार श्रीवास्तव के पुत्र आशीष श्रीवास्तव 2013 बैच के ऑफिसर है 1984 में जन्मे श्रीवास्तव जी का पूर्व तैनाती का कार्यकाल बेहतरीन रहा,बी टेक (इंस्ट्रूमेंटेशन इंजन) की शिक्षा पूर्ण कर, पुलिस सर्विस में आए है |
श्री श्रीवास्तव इसके पूर्व साहिबाबाद मुरादाबाद बागपत, गौतम बुद्ध नगर, श्रावस्ती,सोनभद्र, लखनऊ में बतौर सी ओ, एएसपी और एसपी के पदों को सुशोभित कर चुके है बस्ती में आठवी पोस्टिंग है वर्तमान समय में होली त्योहार और पंचायत चुनावों को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी होगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर