Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

चार वर्षो के संत की सरकार में जनता के साथ छल हुआ

हताश युवा, परेशान किसान, व्यापारी देंगे करारा जबाब-देवेन्द्र श्रीवास्तव
बस्ती – कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने प्रदेश की योगी सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न, बढती बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के सवाल पर सरकार पूरी तरह से विफल रही है। कहा कि संत की सरकार में कदम-कदम पर सत्य का गला घोटा जा रहा है। राजनीतिक विरोधियों का दमन के स्तर पर उत्पीड़न किया जा रहा है और मुद्दों के साथ तार्किक विरोध करने वालों को राष्ट्रद्रोही घोषित किया जा रहा है। भाजपा की सरकार में लोकतंत्र का आक्सीजन घट रहा है और लोकतांत्रिक मर्यादायें तार-तार हो रही हैं। आने वाले विधानसभा के चुनाव में मतदाता झूठ बोलकर छल करने वाली सरकार को करारा सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
कांग्रेस नेता देवेन्द्र ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोईगैस के भाव चरम पर हैं, मंहगाई बेतहाशा बढ रही है और मुद्रा योजना सहित अनेक योजनाओं में बैंक उद्यमियों को ऋण स्वीकृत नहीं कर रहे हैं। सरकार ने चार लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का दावा किया है किन्तु यह बात केवल सरकार कर रही है। यदि इसमें सच्चाई है तो जिनकों नौकरियां मिली हैं उन्हें भी आगे आकर बताना चाहिये। कहा कि सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त है किन्तु योगी सरकार संविदा पर नियुक्ति कर युवाओं का आर्थिक, मानसिक, सामाजिक शोषण कर रही है। अमृत योजना के तहत सड़कों को खोद कर पाइप डाल दिया गया किन्तु लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। कहा कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में प्रदेश के किसान, नौजवान, व्यापारी सहित समाज के सभी वर्गो के लोग हताश, निराश है। कांग्रेस लगातार जनहित के सवालों पर संघर्ष कर रही है। भाजपा के साम्प्रदायिक सोच वाली झूठ बोलने वाली सरकार का पतन तंय है।