आशिक मिजाज आरोपी दरोगा गिरफ्तार,दस पुलिसकर्मियों समेत 12 के खिलाफ है केस दर्ज

बस्ती – युवती से अश्लील चैट और आपत्तिजनक व्यवहार, उत्पीड़न के आरोपी निलंबित दरोगा दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में मौजूद साक्ष्य के आधार पर दीपक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपितों के खिलाफ जैसे-जैसे साक्ष्य मिलते जाएंगे, वैसे गिरफ्तारी की जाएगी।
आशिक मिजाज दरोगा की हरकतों पर लगाम न लगाने और युवती की शिकायतों की अनदेखी के मामले में रविवार को कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। शासन ने तत्कालीन सीओ को भी निलंबित कर दिया। वहीं पीड़िता की तहरीर पर दस पुलिसकर्मियों समेत 12 के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इनमें पूर्व कोतवाल, महिला थाने की पूर्व प्रभारी, तीन दरोगा, पांच सिपाही, कानूनगो व लेखपाल शामिल हैं।
पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी दरोगा दीपक सिंह, उसके भाई दरोगा राजन सिंह मूल निवासी सोनबरसा बाजार, चौरीचौरा, गोरखपुर, पूर्व कोतवाल रामपाल यादव मूल निवासी गाजीपुर, पूर्व महिला थाना प्रभारी शीला यादव मूल निवासी बलिया, दरोगा अभिषेक सिंह, कानूनगो सतीश, हल्का लेखपाल शालिनी सिंह, आरक्षी पवन कुमार कुशवाहा, आलोक कुमार, संजय कुमार, महिला आरक्षी दीक्षा यादव, नीलम सिंह तथा दो-तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों पर संगीन आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। नवागत एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच हो रही है। नामजद पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी