Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने किया दो गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण

बस्ती।  जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति में संचालित खाद्य विभाग के 02 गेहूॅ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने गेहूॅ खरीद में तेजी लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर आशाराम वर्मा भी उपस्थित रहें।
उल्लेखरीय है कि मण्डी समिति परिसर में कुल 07 गेहूॅ क्रय केन्द्र स्थापित है। इसमें बस्ती सदर तथा साॅऊघाट ब्लाक के क्रय केन्द्र भी स्थापित है। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि क्रय केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक काटा, नमी मापक यंत्र, छलना, विनोइंग फैन आदि आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता है। सभी केन्द्र पर सूचना पट्ट, बैनर भी लगे है, जिस पर प्रति कुन्तल 1975 रू0 दर्ज है। सभी केन्द्र पर अभिलेखो के रख-रखाव हेतु टोकन पंजिका, निरीक्षण पंजिका, शिकायत पंजिका, रिजेक्शन रजिस्टर, क्रय तकपट्टी, क्रय पंजिका, स्टाक रजिस्टर, बोरा रजिस्टर, टी0सी0 डी0सी0 मूवमेण्ट चालान आदि उपलब्ध है।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि साऊघाट मण्डीयार्ड-ए में कुल 15 किसानों से 663 कुन्तल गेहूॅ खरीद की गयी है। साऊघाट मण्डीयार्ड-बी में कुल 08 किसानों से 542 कुन्तल गेहूॅ खरीद किया गया है। उन्होने बताया कि मण्डी में अन्य एजेन्सियों के कुल 05 गेहॅॅू क्रय केन्द्र स्थापित है।