ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मूक, निर्धन समाज की आवाज थे बाबा साहब- डा. वी.के. वर्मा


बस्ती । बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बस्ती सदर विकास खण्ड क्षेत्र के सराय गांव में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। मुख्य अतिथि होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने मूक, अशिक्षित और निर्धन लोगों को जागरुक बनाने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया। शिक्षित बनो, संघर्ष करो का जो नारा उन्होने दिया था उसकी जरूरत आज भी है।
कहा कि सदियों से वंचित, उपेक्षित समाज में उन्होने चेतना विकसित करने का  कार्य करने के साथ ही सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए उन्होने जो संकल्प लिया था उसे निरन्तर बनाये रखने की जरूरत है।
कार्यक्रम को ई. नन्दलाल प्रजापति, बाबूलाल गौतम, दयानिधि आनन्द, भगौती प्रसाद भारती, कन्हैयालाल चौधरी, रामकृपाल आदि ने सम्बोधित करते हुये बाबा साहब के जीवन संघर्षो, उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। आयोजक सनोज कुमार ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेन्द्र चौधरी, इन्द्रजीत यादव, वृजमोहन, महेन्द्र प्रताप वर्मा, जीत नरायन, मनोज कुमार गौतम, महादेव यादव, जावेद निजामी, अंगद कुमार, अमन चौधरी, रामजनम, बुद्धिराम चौधरी के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे।