उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की 26 अप्रैल तक सम्पूर्ण लाकडाउन की मांग

बस्तीः उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आगामी 26 अप्रैल तक इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सम्पूर्ण लाकडाउन की मांग की गयी है। जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल के निर्देश पर नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने ज्ञापन सौंपकर त्वरित निर्णय लेने की मांग किया। ज्ञापन में कहा गया है कि यूपी में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
नये संक्रमितों की संख्या रोजाना बढ़कर आ रही है। मरीजों के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो अस्पताल, आक्सीजन, बेड और अन्य संसाधन कम पड़ जायेंगे। ऐसे में संक्रमण का फैलाव रोकने के लिये केवल नाइट कर्फ्यू पर्याप्त नही है। ज्ञापन में लिखा गया है कि जिलाधिकारी के पास लाकडाउन घोषित करने और उसका पालन कराने की शक्ति भी है। ऐसे में हम व्यापारी व्यापक जनहित और सम्पूर्ण समाज को इस महामारी से बचाने के लिये जनपद में एक सप्ताह के लाकडाउन की मांग करते हैं।
व्यापारी नेता एवं बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री सूर्य कुमार शूक्ल एवं नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा समूची मानवता पर संकट आ पड़ा है। सारे नियम कायदे जनता के लिये होते हैं और जनता ही नही बचेगी तो सारे के सारे वसूल और सिद्धान्त धरे रह जायेंगे। अच्छा शासक वो है जो ऐसी महामारी की स्थिति में लोगों की जान बचाने को ही प्राथमिकता समझे और इसी आधार पर फैसले ले। उन्होने कहा हालात ऐसे ही रहे और प्रशासन ने निर्णय नही लिया तो व्यापारी समाज कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिये खुद ही अहम फैसला लेगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर