Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अनाथ हुए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पुनर्वास एवं उनकी सहायता हेतु डीएम ने दिए निर्देश

बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित/अनाथ हुए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पुनर्वास एवं उनकी सहायता हेतु तथा उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होने कहा कि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 संक्रमण के कारण हुयी हो तथा ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोविड पाजिटिव नही पाये गये किन्तु समस्त लक्षण कोविड-19 के समान ही थे और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी, ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोविड-19/समान लक्षणो से संक्रमित हो या किसी अन्य कारण से महामारी के दौरान अस्पताल में भर्ती हो तथा घर पर ऐसे बच्चों की देख-रेख करने वाला कोई न हो एवं ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोविड-19 या समान लक्षणो से संक्रमित होने के कारण होमआईसोलेशन में हो तथा घर पर ऐसे बच्चों की देख-रेख करने वाला कोई न हो।
उक्त बिन्दुओ की जानकारी हेतु उन्होने स्वास्थ्य विभाग से कोविड-19 से प्रभावित बच्चों की सूचनाए, ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में ग्राम/मोहल्ला निगरानी समितियों, ग्राम बाल संरक्षण समितियों के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया।