Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दिन दहाडे हो रही है करोडों के टैक्स की चोरी, सरकारी खजाने पर स्वंय चोट पहुंचा रहे हैं जिम्मेदार

  • सेल्स टैक्स विभाग भूल गया अपना दायित्व

– टेक्स की चोरी कर कर जिम्मेदार और व्यवसाई हो रहे हैं मालामाल

– कोई भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान नही देता ग्राहक को पक्की रसीद

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। यहां यह कहावत चरितार्थ हो रहा है अंधेर नगरी चैपट राजा। यह पंक्ति जिले के सेल्सटेक्स विभाग पर सटीक बैठ रहा है। जहां विभाग के मिली भगत से हजारों व्यवसायिक प्रतिष्ठान सरकारी खजाने पर प्रतिदिन करोडों की गहरी चोट पहुंचा रहे है। इस कारनामें मे व्यवसायिक प्रतिष्ठाानों के अलावा विभाग के लम्बरदार लोग भी शामिल हैं। जो व्यवसाईयों को टेक्स चोरी करने का रास्ता भी बताते हैं। इसका सारा खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड रहा है। यह कहा जाना भी गलत नहीं होगा। सरकार की रडार पर न आएं इसके लिए ये शातिराना ढंग से पैंतरे भी बदलते रहते हैं। सूत्रों की मानें तो सेलटैक्स विभाग के कुछ लोगों की मिलीभगत से इस खेल को अंजाम दिया जा रहा है।
बुधवार को सेल्स टेक्स चोरी की हकीकत जानने निकली कबीर बस्ती न्यूज की टीम के समक्ष चैकाने वाला नजारा सामने आया। शहर के जिला पूर्ति कार्यालय के निकट स्थित एक जलपान गृह के बड़े प्रतिष्ठान के भीतर टीम दोपहर बाद 01.30 बजे दाखिल हुई। प्रतिष्ठान के भीतर कुछ कुर्सियों को छोड़कर बाकी कुर्सियों पर लोग बैठकर चाऊमिन, डोसा, टिकिया सहित अन्य व्यंजनों का आनन्द ले रहे थे। यहां तक तो ठीक था, लेकिन ग्राहकों को जो बिल थमाया जा रहा था वह कागज का एक छोटा सा टुकड़ा था, जिसपर हाथ से रकम दर्ज की गई थी। टीम ने भी वेटर से टिकिया मंगाया। जब वेटर से बिल लाने के लिए कहा गया तो उसने एक छोटा सा कागज का टुकड़ा थमा दिया। जिसमें रकम दर्ज थी। वेटर से जब पक्की रशीद मांगी गई, तो उसने कहा सभी ग्राहकों को यही रशीद दी जाती है। दुकान मालिक से जब इसे लेकर बात की गई, तो उन्होंने कहा कि लाइए आपको पक्की रशीद दे रहा हूं।
टीम ने जब दुकानदार से कहा कि आप टैक्स की चोरी कर रहे हैं, ग्राहकों को क्यों नहीं पक्की रशीद दे रहे हैं। इसपर दुकानदार ने कोई वाजिब उत्तर नहीं दिया। सिर्फ इतना ही कहा कि लाइए आपको पक्की रशीद दे दे रहा हूं। जिसके बाद उसने दूसरा बिल थमा दिया।
जिले में बहुत से मेडिकल स्टोर, बड़े मिठाई दुकानदार, ज्वैलरी शॉप, किराना, मीट व चिकेन कारोबारियों में 80 प्रतिशत ऐसे हैं, जो ग्राहकों को पक्की रशीद नहीं देते हैं। टैक्स चोरी कर एक तरफ जहां ये काला धन इकट्ठा कर मालामाल हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सरकार को प्रतिमाहकरोड़ों का चूना लगा रहे हैं, जो जांच का विषय है।
इस सम्बन्ध मे जब सेलटैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर विकास द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जाँच करा कर कार्रवाई की जाएगी। कहते हैं कि पक्की रशीद की मांग करना ग्राहकों का अधिकार है।