Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

महिलाओं ने उच्चाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, लगाया न्याय की गुहार

 उत्पीड़न, उगाही से भयभीत है उमरिया गांव के लोग

 कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के उमरिया निवासिनी महिलाओं ने  डीआईजी, पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर न्याय और जान माल के रक्षा की गुहार लगाते हुये दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
उमरिया निवासिनी अनीता देवी पत्नी रामजीत, ऊषा देवी पत्नी राम आशीष, आशा देवी पत्नी लक्ष्मण ने गुरूवार को उच्चाधिकारियोें को दिये ज्ञापन में कहा है कि उनके गांव में अराजकता चरम सीमा पर है। गांव की ही सुधा पाण्डेय की हरकतों के कारण गांव के लोग भयभीत है। गांव के लोक इतना आतंकित है कि पलायन करने को बाध्य है। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत चुनाव के दिन 29 अप्रैल को राकेश पाण्डेय, उनकी पत्नी सुधा पाण्डेय और उनके पुत्र ने असलहा दिखाते हुये जान से मारने की धमकी दिया था,  इसकी सूचना कलवारी पुलिस को दिया गया था किन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।  इसके पूर्व में भी सुधा पाण्डेय का गांव के अनेक लोगों से विवाद हो चुका है। लोग उससे भयभीत है। ज्ञापन में कहा गया है कि सुधा पाण्डेय आपराधिक प्रवृत्ति की महिला है और  पुलिस चौकी रौता चौराहे पर पुलिस के ऊपर हमला में वह और उसके दोनों पुत्र अतुल और राहुल मुख्य अभियुक्त थे। सुधा पाण्डेय का अनेक अपराधियों से सम्बन्ध है और जेल गेट पर गोली चलवाने के मामले में भी कोतवाली में उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज है। 9 वर्ष पूर्व उमरिया गांव में हुये गोली काण्ड मामूले में भी उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज है महिलाओं ने दिये ज्ञापन में कहा है कि उमरिया गांव के लगभग 100 लोगों  से डरा धमका कर पैसा लिया गया है। पैसा वापस मांगने पर जान से मार देने की धमकी दी जाती है। मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी भेजे पत्र में महिलाओं ने कहा है कि सुधा पाण्डेय और उनके परिवार के चार सदस्यों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज है किन्तु पुलिस इस मामले में खामोश है और पुलिस ग्रामीणों के पीछे पड़ी है। महिलाओं ने समूचे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।