Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में नेताओं, कार्यकर्ताओं पर उत्पीड़न के खिलाफ सपा ने सौपा ज्ञापन

– भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है

– सांसद, विधायकों के इशारे पर हो रहा है उत्पीड़न- महेन्द्रनाथ यादव

 कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।  

समाजवादी पार्टी  जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रतिनिधि मण्डल के साथ ज्ञापन देकर कहा है कि सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधियों, सांसद, विधायकों के इशारे पर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्वयं उनके ऊपर एवं परिवार के सदस्यों पर फर्जी मुकदमें दर्ज कराकर उत्पीड़न किया जा रहा है।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र ने मांग किया है कि मामलों की जांच कराकर उत्पीड़न की कार्रवाई बंद किया जाय। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से महेन्द्रनाथ ने कहा कि उनके घर को बुलडोजर लगाकर गिराने का प्रयास किया गया, लगातार फर्जी मुकदमें दर्ज कराकर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी और सहयोगियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी पर भी प्रशासन मनमाना दबाव बना रहा है।  सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने कहा कि वे पार्टी के सिपाही है और धमकियों, जुल्म से डरने वाले नहीं है। भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है जबकि सपा लोकतंत्र को बचाने के लिये संघर्ष कर रही है। उत्पीड़न, दमन  को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
डीएम, एसपी को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सपा नेता चन्द्रभूषण मिश्र, चन्द्रिका यादव, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, यज्ञेश पाण्डेय, अरविन्द सोनकर, रामशंकर निराला, मो0 जावेद, अभिषेक उपाध्याय, राजेन्द्र यादव, शैलेन्द्र दूबे, डा. फूलदेव यादव, रामनाथ प्रजापति, सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा, मो. हारिश, भोला पाण्डेय, फूलचन्द श्रीवास्तव, रामवृक्ष यादव, बब्लू निषाद, मो. साहिर, सुशील यादव, श्याम यादव, रजनीश यादव, संजय यादव, डब्लू यादव, अशोक यादव, लालमन आदि शामिल रहे।