सादगी से मनाया गया कबीर साहित्य सेवा संस्थान का स्थापना दिवस

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती ।

कबीर साहित्य सेवा संस्थान का आठवां स्थापना दिवस मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अध्यक्ष साईमन फारूकी के संयोजन में सादगी के साथ मनाया गया। अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने कहा कि कोरोना संकट काल में हमने अनेक साहित्यकारों, कवियों खो दिया। उनके योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि महात्मा कबीर ने हमें जिस मार्ग पर चलने की प्रेरणा दिया है उस पर आगे बढने, आत्मसात करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गेश नन्दन मिश्र, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, दीनानाथ यादव, गणेश, नेबूलाल, गिरीश चन्द्र मिश्र, डा. अजीत श्रीवास्तव, परसुराम शुक्ल, शैलेष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन