Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शराब के नशे मे चाय के दुकान मे घुसी कार, दो की मौत, तीन घायल

कोतवाली थाना क्षेत्र के डिलिया चैराहे की घटना

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

कोतवाली थाना क्षेत्र के डिलिया चैराहे के निकट स्थित एक चाय की दुकान मे अनियंत्रित होकर घुसी सिफ्ट डिजायर कार के चपेट मे आने से दो लोगों की घटपास्थल पर मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मुतकों के शवों को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायलों जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार अपरान्ह करीब 3ः15 की बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रानी पोखरा पुरानी बस्ती के रहने चाले महेश राव पुत्र सूर्यदेव अपने चाचा के लडके अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी खीरीघाट भटोलवा थाना कोतवाली तथा प्रभात कुमार पुत्र स्वः श्याम बिहारी 23 वर्ष निवासी ग्राम सूसीपार थाना लालगंज बस्ती तीनों सिफ्ट डिजायर कार नं0- यूपी 51 एएस/2680 मे सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया चैराहा के निकट स्थित देशी के दुकान पर पहुंचे। जहां लोगों जमकर शराब का सेवन किया। कार चालक महेशराव को इतना नशा चढ गया कि वह वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिसके फलस्वरूप कार अनियंत्रित होकर फुलेसरा देवी पत्नी राम सुन्दर निवासी भैंसहिया थाना कोतवाली के चाय के दुकान मे घुस गयी। दुकान मे चाय पी रहे डिलिया निवासी हरिशंकर उपाध्याय पुत्र जानकारी प्रसाद 65 वर्ष तथा कार मे सवार की प्रभात कुमार पुत्र स्वः श्याम बिहारी 23 वर्ष निवासी ग्राम सूसीपार थाना लालगंज बस्ती की मौके पर ही मौत हो गयी। दुकान मालकिन फुलेसरा देवी 56 वर्ष व चाय पी रहे साहूपार गांव निवासी हरिप्रसाद पुत्र राम धनी विश्वकर्मा 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि कार सवार अभिषेक कुमार मौके से फरार होने मे सफल रहा।
सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार त्रिपाठी ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। दोनों मृतकों का शव कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र मे शोक की लहर है।