Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने मास्क का वितरण कर लोगों को किया कोविड.19 के प्रति जागरूक

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास सोसाइटी बस्ती श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होने महिलाओ एवं बच्चों को स्वयं मास्क वितरित किया तथा मास्क वितरण में आम जनमानस से नियमित रूप से मास्क लगाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय परिसर के अलावा पटरी व्यवसायी, फल विक्रेताओ तथा सड़क से गुजर रहे राहगीरां में मास्क वितरण किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सचिव कुलविन्दर सिंह ने मास्क वितरित किया और उन्होने बताया कि आज कोविड-19 के प्रति जागरूकता का पम्पलेट, कोरोना का टीका कैसे और क्यो लगवाये संबंधी पम्पलेट के साथ ही लगभग 4000 मास्क आम जनमानस में निःशुल्क वितरित किया गया।
रोडवेज तिराहा/नेहरू तिराहा पर भी पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार के देखरेख में आम जनमानस में मास्क, पम्पलेट तथा सैनिटाइजर पाउच का वितरण रेडक्रास सोसाइटी के द्वारा किया गया। मास्क वितरण के इस कार्यक्रम में सोसाइटी के सदस्य काजी फरजान, शैयब रहमान, श्याम नारायण चौधरी, विशाल पाण्डेय, रेशमा, दीपेन्द सिंह, प्रतिमा, राजेश, लबली, रश्मित सिंह उपस्थित रहें।