Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्रमुख क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन हेतु गाइडलाइन जारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि प्रमुख क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन हेतु मतदान 10 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक तथा मतगणना अपरान्ह 03.00 बजे से कार्य समाप्ति तक संबंधित प्रमुख क्षेत्र पंचायत कार्यालय में सम्पन्न होगा। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के उम्मीदवारों के लिए रू0 200000 व्यय करने की सीमा निर्धारित है।
उन्होने निर्देश दिया है कि मतदान के लिए निरक्षता, दृष्टिबाधा या अन्य अशक्तता के कारण मतपत्र को पढ सकने या उस पर अपना अभिलिखित कर सकने में उम्मीदवार असमर्थ है तो उसे सहायक साथी ले जाने की लिखित मांग/आवेदन मतदान प्रारम्भ होने के 48 घण्टे पूर्व करना होगा। इसके लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी। जिन्होने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन में अपने नामांकन पत्र/शपथ पत्र  में हस्ताक्षर के स्थान पर अगूंठा लगाकर शैक्षिक योग्यता में निरक्षर दिखाया है, उन्ही को निरक्षर माना जायेंगा। सहायक साथी के रूप में उम्मीदवार अपने माता-पिता, पुत्र-पुत्री, भाई-बहन अथवा पति-पत्नी में से किसी एक को लें जाने की अनुमति प्राप्त कर सकता है, जिसकी आयु 21 वर्ष पूरी हो चुकी हो।