अब महिला आयोग भी अवैध वसूली के राह पर, पीडित ने किया शिकायत

महिला आयोग की सदस्य पर लगाया रूपया मांगने का आरोप, एसपी को भेजा पत्र

महिला आयोग की सदस्य इन्द्रवास सिंह ने आरोप को बताया बेबुनियाद

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती ।

जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के उमरिया निवासी नेबूलाल ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है। भेजे पत्र में नेबूलाल ने  कहा है कि उसके घर वालों को गांव के लक्ष्मी नरायन, डब्बू, बब्लू, आदि ने मारा पीटा।  उनकेे विरूद्ध कलवारी थाने में भादवि की धारा 147, 148,149, 323, 504, 452, 342 एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। मारपीट की घटना में अनेक लोग चोटिल हुये थे और घायल राम अचल की गत 6 जून को मृत्यु हो गई। घटना की शिकायत महिला आयोग में भी किया गया था। पत्र में कहा गया है कि महिला आयोग की सदस्य इन्द्रवास सिंह ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं धारा 304 बढवाने, मदद करने का आश्वासन दिया गया। इन्द्रवास सिंह ने अपने अधिवक्ता श्वेता सिंह से मिलवाया और काम करवाने के लिये 13500 रूपया ले लिया गया।
एसपी को दिये पत्र में नेबूलाल ने कहा है कि बाकी रूपया लेने के लिये श्वेता सिंह व इन्द्रवास सिंह द्वारा बार-बार दबाव बनवाया गया। पीडितों के खाते में हरिजन उत्पीड़न की धनराशि आने के बाद रूपये की मांग बढ गई। पीडितों ने बार-बार कहा कि वे गरीब लोग हैं, रूपये नहीं है इसके बावजूद ढाई लाख रूपये की मांग किया गया। यह भी कहा गया कि रूपया दे दो नहीं तो तुम लोगों का काम रूकवा देंगे।  पत्र में नेबूलाल ने कहा है कि इसकी आडियो रिकार्डिंग उनके पास मौजूद है जिसमें इन्द्रवास सिंह सुधा पाण्डेय से कह रही है कि महिला आयोग में नाक रगड़ती रह जाओगी तब भी तुम्हारा काम नहीं होगा। श्वेता सिंह द्वारा 50 हजार रूपये की मांग का आडियो रिकार्डिंग भी मौजूद है। नेबूलाल ने मांग किया है कि विधिक कार्यवाही कर न्याय दिलाया जाय।
इस सम्बन्ध में महिला आयोग की सदस्य इन्द्रवास सिंह ने बताया कि सभी आरोप मनगढन्त, बेबुनियाद हैं। वे समूचे मामले की जांच करायेंगी जिससे सच्चाई सामने आये।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन