Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जरायम के दुनियां पर भारी पड रही बस्ती पुलिस, मुठभेड मे दो अपराधी् धराए

जिले के छावनी तथा हरैया क्षेत्र मे हुई मुठभेड की घटना

घायल अपराधी सूरज और विकास यादव को पुलिस ने भर्ती कराया जिला अस्पताल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

बस्ती पुलिस वर्ततान समय मे अपराधियों पर कर बन कर टूट रही है। लगातार मुठभेड और कुख्यात् अपराधियों की धर-पकड जरायम के दुनियां मे सनसनी फैला दी है। बस्ती पुलिस की सक्रियता का आलम यह रहा कि बुधवार को एक ही दिन में दो थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी जिससे वह घायल हो गए। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसओजी की टीम और लुटेरे सूरज के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश सूरज के पैर में गोली लग गई जिससे वह वहीं ढेर हो गया। हालांकि इस दौरान छावनी थाने में तैनात एक सिपाही भी घायल हो गया। बता दें सूरज ने 2.35 लाख की लूट को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस को उसकी तलाश थी।
दूसरी घटना हरैया थाना क्षेत्र की है जहां नारकोटिक और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित चल रहे विकास यादव से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश विकास के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।