बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि द्वारा कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित

           71 लोगों को लगाया गया वैक्सीन 

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती,उ0प्र0।  

मालवीय रोड पर स्थित बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय पर कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। डा. ए.के. कुशवाहा ने व्यापारी नेता आनंद राजपाल को वैक्सीन लगवाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होने कहा टीकाकरण और जागरूकता ही कोविड के खतरों से बचाव का सरल और सफल तरीका है।

डा. कुशवाहा ने टीका लगवाने आये लोगों को काविड के नियमों का पालन करने की सलाह दिया। व्यापारी नेता आनंद राजपाल एवं सूर्यकुमार शुक्ल ने डा. कुशवाहा एवं स्वास्थ्यकर्मियों से मिले सहयोग के प्रति हार्दिक आभार जताया। इस अवसर पर 71 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। इसमें सभी उम्र वर्ग के लोग शामिल थे। शिविर में महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर को सफल बनाने में सुनील कुमार गुप्ता, संजय अग्रहरि, अशोक श्रीवास्तव, अर्जित कसौधन, सुनील श्रीवास्तव आदि ने सहयोग दिया। सौरभ राजपाल, मीना राजपाल, सुलेख कुमार सोनी, बिन्दू, श्यामसुन्दर लाल, जयप्रकाश सोनकर, शरद पाण्डेय, रतनदीप पाण्डेय, देवेन्द्र श्रीवास्तव, दीपक मंजुल, डा. अजीत श्रीवास्तव, शुभम गोंड, अपराजिता वर्मा, स्नेहा, दिव्या श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, प्रियंका शुक्ला, रिया, कंचन श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, दिनेश कुमार यादव, देवेश पाण्डेय, सुरेन्द्रनाथ तिवारी आदि टीकाकरण से लाभान्वित हुये।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन