Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

संत गाडगे की स्मृति में रजक समाज ने रोपे पौध

शुद्ध पर्यावरण के लिये पौधरोपण आवश्यक- देवेन्द्र श्रीवास्तव

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

स्वच्छता अभियान और पर्यावरण रक्षा की अलख जगाने वाले महान संत गाडगे की स्मृति में रविवार को रजक समाज सुधार समिति के अध्यक्ष राजू कन्नौजिया के संयोजन में अमहट घाट के निकट सघन पौधरोपण किया गया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कदम्ब आदि के पौध लगाते हुये कहा कि रजक समाज सुधार समिति की पहल सराहनीय है। संत गाडगे ने  स्वच्छता अभियान और पर्यावरण रक्षा के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया था, उनके संदेशों को आगे बढाने की जरूरत है। कहा कि कोरोना संकट काल के समय सबको यह बात समझ में आ गयी कि पेड़, पौधे आक्सीजन जिन्दगी के लिये कितना जरूरी है। कहा कि जो पौध लगाये गये हैं उनकी रक्षा भी सुनिश्चित किया जाय।
रजक समाज सुधार समिति के अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने बताया कि समिति की ओर से समय- समय पर अनेक सामाजिक कार्य किये जाते हैं। जो पौध लगाये गये हैं उनके देख रेख की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपा गया है।
पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जुग्गी प्रसाद कन्नौजिया, दुर्गेश कन्नौजिया, अजय कुमार कन्नौजिया, राकेश कुमार कन्नौजिया, विजय कुमार कन्नौजिया, काजू कन्नौजिया, जगदीश शर्मा, दुर्गा प्रसाद कन्नौजिया, अभिषेक कुमार कन्नौजिया, प्रिंस कुमार कन्नौजिया आदि शामिल रहे।