ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की घोषणा

4 अगस्त से चलायेंगे बूथ स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभियान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक गुरूवार को प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी की मौजूदगी और जिलाध्यक्ष जोखूलाल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 4 अगस्त से 14 अगस्त तक समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल की     उपलब्धियों को लोक गायकोें द्वारा प्रस्तुत किये जाने का निर्णय पखवारा कार्यक्रम के तहत लिया गया। यह कार्यक्रम विधानसभावार बूथ स्तर पर होंगे। लोक कलाकार गायन, वादन के माध्यम से सपा सरकार की उपलब्धियों और भाजपा सरकार के नाकामियों से लोगों को अवगत करायेंगे।   इसी क्रम में जिलाध्यक्ष जोखूलाल यादव ने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा किया।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में सांवरजीत यादव, रामचन्दर कन्नौजिया, लच्छीराम आजाद उपाध्यक्ष, विजय चौहान महासचिव, रामपलीत कन्नौजिया कोषाध्यक्ष, हरिश्चन्द्र यादव, बुझारत गुप्ता, सनरसी, गिरजेश यादव, नन्हू लाल, सरिता चौरसिया, रमेश यादव, नार्मल चौरसिया को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में रामजीत शर्मा बस्ती सदर, नन्दलाल महादेवा, रम्पत यादव   रूधौली, भगवान प्रसाद कप्तानगंज एवं श्रीभगवान को हर्रैया विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।  इसके अतिरिक्त कार्य कारिणी सदस्य में रामभवन यादव, कोदई यादव,  जंगीनाथ, वीरेन्द्र कुमार, श्रीराम, तुलसीराम, रामफेर, सूर्य प्रताप शामिल है।