कोइलपुरा गोआश्रय स्थल का रख-रखाव दुरुस्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कोइलपुरा गोआश्रय स्थल का रख-रखाव दुरुस्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि यहां पर गोवंश के पशुओं की संख्या बढ़ाई जाए। पशुओ के चारा पानी के लिए मनरेगा से व्यवस्था की जाए तथा जलभराव वाले स्थानों पर मिट्टी भरकर के सतह बराबर किया जाए। उल्लेखनीय है कि सोमवार को जिलाधिकारी ने इस वृहद गोआश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया था । निरीक्षण में उनके द्वारा यहां पर व्यवस्था खराब पाई गई थी। व्यवस्था सुधार के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें डीपीआरओ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधान सियाराम, लेखपाल, ग्राम सचिव, रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि गोआश्रय स्थल में खाली पड़ी जमीन पर हरा चारा उगाया जाए। यहां पर तैनात किए गए लोगों को मनरेगा से मजदूरी का भुगतान किया जाए। यहां उपलब्ध गोबर की खाद बनाकर उसे किसानों को बेचा जाए और इस आय से गोवंश की पशुओं के चारे एवं दाना की व्यवस्था की जाए। मनरेगा के तहत कंपोस्ट पिट तैयार किया जाए। इसमें बनाई गई नाद गहरी है। इसको ठीक कराया जाए ताकि जानवर ठीक से भूसा चारा खा सकें।
उन्होंने ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी को निर्देश दिया कि प्रतिदिन कॉउ कैचर संचालित करें तथा पशुओं को पकड़ कर कोइलपुरा गो आश्रय स्थल भिजवाए। प्रतिदिन पकड़े जाने वाले जानवरों की रिपोर्ट भी उन्हें उपलब्ध कराएं। उन्होंने प्रधान को निर्देश दिया कि दुधारू पशुओं को स्थानीय लोगों की देखभाल में सुपुर्द करें। उन्हें एक जानवर के रख-रखाव के लिए रू0 900 प्रतिमाह भी दिए जाएंगे।
उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से गौशाला में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कराने तथा नियमित टीकाकरण कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराये।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन