ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जन्मदिन पर पौधरोपण का संकल्प , जारी है पौधरोपण का अभियान

अपने 54वें जन्मदिन पर 54 पौध रोपने का अशोक श्रीवास्तव ने लिया था संकल्प

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पत्रकार अशोक श्रीवासतव द्वारा अपने जन्मदिन पर शुरू किये गये पौधरोपण अभियान की कड़ी में मुण्डरेवा में थाना, सीएचसी एवं गन्ना विकास इ.का. एवं बस्ती जनपद मुख्यालय पर किसान पीजी कालेज परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर आंवला, नीबू, अमरूद और नीम के पौधे लगाये गये। सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पौधरोपण में सहयोग प्रदान किया।

मौके पर पत्रकार मुन्नालाल, ग्राम प्रधान राधेश्याम चौधरी, डा. रवि. व्यापारी नेता लक्ष्मी, अखिलेश श्रीवास्तव, विरेन्द्र चौधरी, आनंद राजपाल, आनंदमणि त्रिपाठी, दीपनरायन शाही, अंबिका सिंह, राजेश पाण्डेय, डा. रघुवंशमणि त्रिपाठी, डा. अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, चंदन तिवारी आदि ने बढ़चढकर अभियान में हिस्सा लिया। डा. रघुवंशमणि त्रिपाठी ने कहा प्रकृति से हम पूरे जीवन बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन इसके बदले हमे प्रकृति को क्या देना चाहिये इसको लेकर बहुत कम लोगों में जागरूकता देखी जाती है। पत्रकार अशोक श्रीवास्तव द्वारा जन्मदिन पर अपनी उम्र के बराबर संख्या में पौधे लगाने का अभियान दूसरों को प्रेरित करने वाला है। अशोक श्रीवास्तव ने कहा पिछले तीन साल से जितनी उम्र का होता हूं उतने पौधे पृथ्वी को भेंट करता हूं। आनंद राजपाल व डा. अजीत ने भी अभियान की सराहना की।