ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सपा की बैठक में बूथ स्तर पर मजबूती का निर्णय

5 अगस्त को तहसील स्तर पर निकलेगी साईकिल यात्रा-महेन्द्रनाथ यादव

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की   अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पदाधिकारियोें, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाय। अपना बूथ मजबूत करने के साथ ही मतदाता सूची का भी परीक्षण कर लें और जिन मतदाताओं का नाम किन्ही कारणों से छूट गया हो उसे बढवाया जाय। बताया कि 5 अगस्त पार्टी के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र के जन्म दिन पर सभी तहसील मुख्यालयों से साईकिल यात्रा निकाली जायेगी। समाजवादी कार्यकर्ता इसमें बढ चढकर हिस्सा लें।
बैठक को मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, रामललित चौधरी, जितेन्द्र उर्फ नन्दू चौधरी, दूधराम, राजेन्द्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष राजाराम यादव, राजकपूर यादव के साथ ही सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, विजय विक्रम आर्य, सुमन सिंह, गुलाम गौस, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी, रन बहादुर यादव, मो. उमर, अरविन्द सोनकर, मो. जावेद, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, अनमोल श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने बूथ स्तर पर सक्रियता पर जोर दिया।
इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी छोड़ जितेन्द्र यादव के साथ ही अजीत सिंह, डा. प्रकाश श्रीवास्तव, दुर्गेश सोनकर, केशरी निषाद, वीरू विश्वकर्मा आदि समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुये।
बैठक में मुख्य रूप से राजेन्द्र यादव, रामशंकर निराला, ज्ञानचन्द चौधरी, संतराम आर्य, चन्द्रिका यादव, चन्द्र प्रकाश चौधरी, श्याम सुन्दर यादव, तूफानी यादव, रिन्टू यादव, रवि गुप्ता, आमिश खान, निजामुद्दीन, छोटे सिंह, हाफिज इलियास, चिन्ता यादव, राज आर्य, रजनीश यादव, योगेन्द्र यादव, जर्सी यादव, राकेश चौधरी, सुशील यादव, समीउल्लाह, परशुराम चौधरी, नन्दू, इशरार अहमद, विक्रम चौधरी, फूल यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेता शामिल रहे।