ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

अन्न महोत्सव में राशन की दूकानों पर सेवा करेंगे भाजपा नगर पदाधिकारी

भाजपा नगर कार्यकारिणी की बैठक में हुआ सेवा कार्य का निर्णय

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर  सम्पन्न हुई। निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त को अन्न महोत्सव के अवसर पर सेवा दिवस के रूप में पदाधिकारी, कार्यकर्ता राशन की दूकानों पर अपनी देख रेख में वितरण कराकर सहयोग करेंगे। इसके लिये क्षेत्रवार पदाधिकारियोें में दायित्वों का वितरण किया गया।
बैठक का संचालन करते हुये नगर महामंत्री सुभाष श्रीवास्तव ‘डब्लू’ ने बताया कि नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता मिश्रौलिया, सुभाष श्रीवास्तव रौतापार, अरविन्द चौधरी मुरलीजोत, नगर उपाध्यक्ष शरद सिंह रावत कम्पनीबाग, अरविन्द कुमार पाण्डेय बाजार क्षेत्र में राशन की दूकानों पर लोगों का सहयोग करेंगे। इसी क्रम में  पदााधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने वार्डो में अन्न महोत्सव को सफल बनाकर लोगों की सेवा करें।
भाजपा नगर कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से जीवन चौधरी ‘लारा’ संध्या दीक्षित, डब्बू श्रीवास्तव, कुलदीप अग्रहरि, राकी सोनी, शशि मिश्र, अमरदीप पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, अमीर चंद गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, संजय गुप्ता, विकास बरनवाल, श्रवण, मंजू श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता, जितेन्द्र कन्नौजिया, प्रमोद कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।