ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

शिक्षकों ने किया जनपद में स्थानान्तरण की मांग, सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन देकर जनपद के भीतर शिक्षकों के स्थानान्तरण एवं पारस्परिक स्थानान्तरण किये जाने की मांग किया।
ज्ञापन देते हुये  संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने बताया कि पिछले 10 वर्षो से विभाग में कोई स्थानान्तरण नहीं हुआ। शिक्षकांे को 60 से 70 किमी तक की दूरी तंय कर विद्यालय जाना पड़ता है। रामनगर, रूधौली के अध्यापकों को परशुरामपुर, विक्रमजोत व परसुरामपुर, विक्रमजोत  के अध्यापकों को बनकटी व रूधौली के विद्यालयों में नियुक्ति मिली है। महिला शिक्षक अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर यह दूरी तय करने को मजबूर है।
जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि दूरी अधिक होने के कारण शिक्षकों को आये दिन मार्ग दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। अन्य विभागांें में सरकार प्रति वर्ष स्थानान्तरण करती है किन्तु बेसिक शिक्षकांे का स्थानान्तरण सरकार रोके हुये है। कहा कि जनपद के भीतर शिक्षकों का स्थानान्तरण एवं पारस्परिक स्थानान्तरण आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने वालों में जनपदीय उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, राजेश गिरी, प्रवीन श्रीवास्तव, सुरेश गौड़, अशोक यादव, देवनाथ, रवि प्रकाश सिंह, लालेन्द्र, सौरभ पाण्डेय, डा. प्रमोद सिंह, वृजेश यादव, पवन यादव, अशोक चौधरी, प्रताप नरायन, सन्तोष पाण्डेय, भृगुवंश मणि, नीरज सिंह आदि शामिल रहे।