ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

आयुष्मान कार्ड बनवाने का एक बार फिर मिलेगा अवसर

– कल से हर ब्लॉक में आयोजित होंगे दो-दो कैम्प

– आयुष्मान कार्ड से वंचित परिवारों का बनाया जाएगा कार्ड

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य (आयुष्मान भारत) योजना के लाभार्थियों को एक बार फिर गांव में ही आयुष्मान कार्ड बनवाने का अवसर मिलेगा। जिले में शुक्रवार से एक बार फिर कैम्प का आयोजन शुरू किया जा रहा है। हर ब्लॉक में प्रतिदिन न्यूनतम दो कैम्प का संचालन किया जाएगा। इसके लिए माइक्रोप्लॉन तैयार कर लिया गया है। आयुष्मान कार्ड से वंचित परिवारों का कैम्प में विशेष रूप से कार्ड बनवाया जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना के नोडल ऑफिसर डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि कोई भी लाभार्थी परिवार योजना से वंचित न रह जाए। इसे देखते हुए एक बार फिर कैम्प का आयोजन कराया जा रहा है। शासन का दिशा-निर्देश है कि कोई भी ऐसा परिवार शेष न रह जाए, जिसके परिवार में किसी भी सदस्य का कार्ड न बना हो। लगभग 60 हजार परिवार जिले में अभी भी ऐसे हैं, जिनके यहां किसी भी सदस्य का कार्ड नहीं बना है। इस बार के अभियान में ऐसे परिवारों को लक्षित किया जाएगा।

इस संबंध में सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह कॉमन सर्विस सेंटर के कम्प्यूटर ऑपरेटर से समन्वय स्थापित करते हुए माइक्रोप्लॉन के तहत कैम्प आयोजित कराना सुनिश्चित करें। ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित करते हुए लाभार्थियों को कैम्प में बुलवाने का प्रयास करें। आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी को लाभार्थी परिवारों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पत्र के साथ लाने के लिए निर्देशित करें।

कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि वर्ष 2011 में तैयार पात्रता सूची में जिन लोगों का नाम है, उसके परिवार के लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। पात्र लाभार्थियों की सूची ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता के पास उपलब्ध है। अगर सूची में नाम है तो राशन कार्ड व आधार कार्ड प्रस्तुत कर कैम्प में निःशुल्क कार्ड बनावाया जा सकता है। सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध है।

1.62 लाख आयुष्मान कार्ड बनें

जिले में अब तक 1.62 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। योजना में कुल 1.59 लाख परिवार पंजीकृत हैं। सात लाख से ज्यादा लोगों का कार्ड बनाया जाना है। 26 जुलाई से नौ अगस्त तक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 13077 लोगों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया है। कार्ड धारक (एक लाभार्थी परिवार को एक साल में)को पांच लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा सूचीबद्ध अस्पतालों में मिलती है।