ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मेडिकल वार्ड का षौचालय बना कूडादान, मरीज परेषान

गंदगी और दुर्गन्ध अव्यवस्था से तीन षौचालय, टाॅयलेट बन्द

रिर्पोट- रत्नेन्द्र पाण्डेय पंकज

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र।

सरकारी अस्पतालों मे बने शौचालयों का बुरा हाल है। सरकार ने यह शोचालयों का निर्माण मरीजों के सुविधा के लिए कराया है। लेकिन जिला अस्पताल बस्ती के मेडिकल वार्ड मे बने 7 शौचालयों मे से 6 शौचालय गंदगी और दुर्गन्ध से बन्द पडा है। वार्ड मे भर्ती 13 मरीजों को अस्पताल प्रबन्धन के अव्यवस्था का शिकार होना पड रहा है। जबकि साफ-सफाई के नाम पर लगायी गयी सफाई कर्मचारियों की भारी भरकम फौज पर प्रतिमाह लाखों रूपये खर्च किये जाते है। लेकिन हालत बद से बदतर है।
बाथरूम व टाॅयलेट मिलाकर कुल 7 की संख्या है। जिसमें तीन शौचालयों मे भारी गंदगी और साफ सफाई के अभाव मे बन्द है। दो शोचालय एवं टायलेट मे कपडा का बण्डल और कूडे भरे हुए हैं। एक मात्र शौचालय क्रियाशी है। जिसके कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडा रहा है।
इस वार्ड मे तैनात स्टाफ नर्स ने बताया कि शौचालयों की खराब स्थिति के बारे मे मैर्टन इंचार्ज को अनेकों बार लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। कोई सुनवाई नही हुई।
इस सम्बन्ध मे प्रमुख अधीक्षक डा0 आलोक वर्मा ने बताया कि हमारा निरीक्षण लगातार सभी वार्डों मे होता रहता है। उस वार्ड मे किन परिस्थितयों मे शौचालय व टायलेट ठीक नही हैं इसकी जांच कर दोशी कर्मी के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।